गाजीपुर। मानव धर्म प्रसार परिवर्तन समाजसेवी संस्था का 16 वां वार्षिक सम्मेलन एवं तृतीय श्री सीताराम नाम मानवता अभ्युदय महायज्ञ के निमित्त बहरामपुर वेदबिहारी पोखरे से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर सुल्तानपुर गंगा घाट पहुंची जहां से जल लेकर श्रद्धालु यज्ञ मंडप में पहुंचे। कलश यात्रा में बैंडबाजे के साथ हाथी घोड़ा भी शामिल रहे जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया था। वेदबिहारी पोखरा पर चलने वाले यज्ञ में प्रतिदिन हवन पूजन के साथ दिन में मानस कथा एवं रात में रामलीला का मंचन भी होगा। कलश यात्रा में दर्जनों नर नारी पीला वस्त्र पहन कर यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। संत दयाराम दास ने बताया कि यज्ञ में चार अप्रैल को भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।