फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उपजिलाधिकारी रमेश मौर्य ने शनिवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि गड़बड़ी वाले मतदान बूथों की जांच-पड़ताल के लिए टीम गठित कर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही निष्पक्ष मतदान के लिए लोगों को जागरूक बनाने का भी काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लघु एवं सीमांत किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए शेष किसानों का फार्म जमा कराया जा रहा है। इसके लिए क्षेत्रीय लेखपालों को दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लघु सीमांत किसान सरकार की ओर से चलाई गई योजना का लाभ लेने के लिये अपने क्षेत्रीय लेखपाल से मिलकर फार्म भरकर जमा करें ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। इस मौके पर तहसीलदार आलोक कुमार आदि विभागीय कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें