फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदीं से सड़क तक रहेगा सुरक्षा का कड़ा पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
औड़िहार। सैदपुर के गौरहट ग्राम में सायंकाल 4.55 बजे कमल ज्योति यात्रा का शुभारंभ करने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार केे जनपद में आएंगे। सुरक्षा के मद्देनजर नदी से लेकर कार्यक्रम स्थल और सड़क मार्ग तक सुरक्षा घेरा काफी तगड़ा रहेगा। पुलिस कप्तान डा. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि जलमार्ग में सुरक्षा के लिए छह मोटर वोट लगाए गए हैं। नदी तट पर भी प्रर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। कार्यक्रम स्थल पर एक अपर पुलिस अधीक्षक, तीन क्षेत्राधिकारी, आठ थानाध्यक्ष, 50 दारोगा, 100 सिपाही के साथ ही पीएसी के जवान और महिला पुलिस तथा होमगाडों को भी लगाया गया है। प्रशासन सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी आरबी सिंह ने बताया कि सुरक्षा के बावत चौपाल स्थल से लगायत गोमती घाट तक व्यापक पुलिस और पीएसी की टुकड़ी तैनात रहेंगी। जिस नौका/स्टीमर से अमित शाह आएंगे, उसके साथ दो अन्य स्टीमरों पर सुरक्षा बल एवं पुलिस बल तैनात रहेगी। घाट पर आधा दर्जन नौका स्टीमरों पर भी सुरक्षा बल के जवान और जल पुलिस सतर्कता के साथ तैनात रहेंगे। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल के आस-पास जहां सादेवेश में पुलिस के जवान चक्रमण करते रहेंगे, वहीं मकानों के छतों पर भी पुलिस कर्मी मुश्तैद रहेंगे।
विज्ञापन

....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें