मरदह। क्षेत्र के पौराणिक महत्व वाले धार्मिक स्थल महाहर धाम शिव मंदिर परिसर में गुरुवार को हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक हुई। इसमें पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजाराम यादव की ओर से दिए गए बेतुके बयान की निंदा करते हुए प्रदेश सरकार से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ब्लाक अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए समाज हित में कार्य करने पर बल दिया। कार्यकर्ताओं से पूरे मनोयोग से गिले-शिकवे भूलकर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष आशुतोष सिंह, ब्लाक संयोजक सत्यप्रकाश सिंह, आर्यन सिंह, विशाल सिंह, गोपाल वर्मा, अभिषेक सिंह, अंकित सिंह, अखिलेश गुप्ता, हीरा प्रजापति, आनंद मोहन, समीर वर्मां आदि उपस्थित थे।