फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशफाहन खान ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। वायु प्रदूषण पर क्षेत्र के सिटी मांटेसरी स्कूल में मंगलवार को बच्चों की वाद विवाद प्रतियोगिता हुई। इसमें कक्षा सात की छात्रा अशफाहन खान ने निजी परिवहन पर सार्वजनिक परिवहन का उपयोग पर अपने विचार से प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। इसी कक्षा की छात्रा ईशा पाल और कक्षा छह की छात्रा शिवांशी राय ने संयुक्त रूप से दूसरा एवं कक्षा सात की छात्रा बुश्रा अख्तर खान ने तीसरा स्थान हासिल किया। निर्णायक की भूमिका स्कूल के प्रिंसिपल अशोक सिंह और वरिष्ठ शिक्षक जामवंत सिंह ने निभाई। विद्यालय के प्रबंधक मोहसिन खान एवं देवाशीष बनर्जी ने संयुक्त रूप से विजयी प्रतिभागियों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रामअवतार गुप्ता, मुरली सिंह यादव, श्याम राय, रिंकू राय, कविता शर्मा, नीलम शर्मा, रिजवाना खातून, शाहीन, रीता, वंदना, अमीषा यादव, दीपक चौधरी, शालिनी गुप्ता, अभिषेक कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें