फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीद सेतु पर जाम से फजीहत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल (गाजीपुर)। जमानिया-सैयदराजा राष्ट्रीय राजमार्ग 24/97 पर हमीद सेतु पर ओवरलोड वाहनों के जल्दबाजी में आगे निकलने के प्रयास में ट्रक एक दूसरे में फंस गए, जिसके चलते शनिवार की सुबह चार बजे लगा भीषण जाम दोपहर लगभग 11 बजे तक बना रहा। इस दौरान प्रशासन हांफता रहा। मेदनीपुर तिराहे के पास दोनों वाहन एक दूसरे में फंस गए। थोड़ी देर में हमीद सेतु के पास घाट से डुहियां तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सुहवल पुलिस यातायात व्यवस्था को सुचारु करने जुटी रही। जाम से भीषण गर्मी में आम राहगीर सहित अन्य लोग बेहाल नजर आए। छात्र-छात्राएं, नौकरी पेशा, अन्य रोजमर्रा के कार्यों के लिए जिला मुख्यालय की तरफ जाने के लिए लोग कड़ी धूप में परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें