फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल के कारण नहीं हो पा रहे जरूरी कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई(गाजीपुर)। तहसील के लेखपालों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने के कारण राजस्व के कई कार्यों के अलावा विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों में छात्रों के नामांकन के लिए लगने वाले अभिलेख आदि कार्य नहीं हो पा रहा है। इससे नामांकन के लिए छात्र-छात्राओं सहित परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र निर्गत न होने की वजह से फरियादी तहसील मुख्यालय का चक्कर काट रहे हैं। लेखपालों के हड़ताल पर चले जाने के कारण अब तक करीब दो हजार से ऊपर आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए अधर में लटके हुए हैं, जिससे फरियादियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विगत दिनों थाना क्षेत्र के एक गांव में रास्ते की पैमाइश के लिए पहुंचे लेखपाल से ग्राम प्रधान द्वारा मारपीट किए जाने के बाद अभी तक आरोपी प्रधान की पुलिस की ओर से गिरफ्तारी न किए जाने से लेखपालों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें