राजकीय बालिका इंटर कालेज मुहम्मदाबाद एवं लिमरा कांवेंट स्कूल में शुक्रवार को स्वच्छ भारत अभियान के तहत उपजिलाधिकारी एवं नगरपालिका चेयरमैन की उपस्थित में छात्र छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। राजकीय बालिका इंटर कालेज में उपजिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश यादव ने विद्यालय की छात्राओं को स्वच्छ भारत अभियान के वास्तविक मंतव्य को समझाया। कहा कि अपनी शिक्षण संस्था स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी यहां की छात्राओं एवं शिक्षिकाओं की है। गंदगी से अनेक तरह की बीमारियां फैलती हैं। वातावरण को स्वच्छ रखने से बीमारियों से बचा जा सकता है। स्वस्थ शरीर रहने पर ही पढाई में भी मन लगेगा। इस अवसर पर छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। मौके पर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन शमीम अहमद, विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा खरवार, लिमरा कांवेंट स्कूल के प्रबंधक सुहेल मुमताज आदि उपस्थित थे।