फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मकरसंक्रांति के अवसर पर आंकुसपुर सहेड़ी स्थित जय गुरुदेव आश्रम पर आध्यात्मिक सत्संग का कार्यक्रम रविवार को आयोजित किया गया है। इसमें जय गुरुदेव के उत्तराधिकारी पंकज महाराज की तरफ से आध्यात्मिक सत्संग का उपस्थित श्रद्धालुओं को रसपान कराया जाएगा। इस कार्यक्रम की तैयारी शनिवार देर शाम पूरा कर ली गई। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग भाग लेंगे। कार्यक्रम में आने वाली भीड़ को देखते हुए एवं कार्यक्रम स्थल पर की गई तैयारियों का जायजा लेने के लिए शनिवार को अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार और उपजिलाधिकारी सदर विनय कुमार ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें