मनिहारी। जखनिया एसडीएम शिव शरणप्पा के निर्देश पर लेखपाल कैलाश सिंह ने सरकारी नाले पर कब्जा करने वाले चार लोगों के खिलाफ बिरनो थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। तहसीलदार दीपक कुमार ने बताया कि नसीरपुर गांव के ग्रामीणों ने सरकारी नाले पर दबंगों द्वारा कब्जा करने की शिकायत की गई थी। शिकायत पर जब मामले की जांच की गई तो सही पाया गया। इसके बाद अतिक्रमण करने वाले रामायण, सुर्दशन, रामवृक्ष और भगन को अतिक्रमण हटा लेने का निदेऱश दिया गया। इसके बाद भी इनके द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाने पर कार्रवाई की गई है।