फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर कर्मचारियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। ट्यूबवेल टेक्नीकल इम्पलाइज एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का धरना नलकूप खंड कार्यालय परिसर में गरुवार को हुआ। इस अवसर पर मंडल मंत्री रामप्रकाश ने कहा कि नलकूप मिस्त्रीयों से अवर अभियंता के लिए समस्त औपचारिकता पूरी कराकर अतिशीघ्र पदोन्नति कराया जाए। नलकूप सेवा मिस्त्री नियमावली 1951 का प्रथम संशोधन करते हुए तकनीकी पर्यवेक्षक सेवा नियमावली 2011 अतिशीघ्र प्रज्ञापित कराई जाए। नकलूप खंड द्वितीय के अध्यक्ष राकेश राय ने कहा कि तकनीकी कर्मचारी हमेशा अपने को उपेक्षित महसूस कर रहा है। क्योंकि सरकार भी हम लोगों के प्रति सचेत नहीं है। बल्कि ऊपर से हम लोगों के दायित्वों का बोझ बढ़ाकर राजकीय नलकूपों की जिम्मेदारी बढ़ाया जा रहा है। इस मौके पर रामप्रकाश, मिश्रीलाल कनौजिया, राजेश कुमार, रमेश कुमार, मिथलेश, अर्जुन, राजनाथ, मिठाईलाल, रविंद्र प्रसाद, श्यामनारायण, शिवबचन, जयप्रकाश, संजय पांडेय, दिनेश, धीरेंद्र, ौसुरेंद्र, अच्छेलाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें