गाजीपुर। यूनाइटेड फोरम के निर्देशानुसार बीएसएनएल के अधिकारी-कर्मचारी गुरुवार को चार सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे। पीरनगर स्थित दूरभाष केंद्र परिसर में आयोजित सभा में भारत संचार निगम एक्जीक्यूटी एसोसिएशन एवं बीएसएनएल ईयू के जिला सचिव नफीस अहमद एवं जिला सचिव एसएन सिंह ने कहा कि अधिकारियों-कर्मचारियों की मांगों की उपेक्षा की जा रही है। इससे उनमें सरकार के प्रति गहरा रोष व्याप्त है। अगर सरकार मांगों को नहीं मानती है तो संगठन आंदोलन तेज करने को बाध्य होगा। इस अवसर पर आतीश श्रीवास्तव, सर्वेश यादव, अखिलेश पासी, एसपी चौधरी, प्रदीप कुमार, विभव सिंह, प्रशांत, आशुतोष, रामअचल यादव, राजेश कुशवाहा, रामचंद्र, अनिल राय, दुर्गेश, राकेश मौर्य, अमेरिका, अखिलानंद, गोरख, संजय सिंह, रामसेवक, लल्लन, विरेंद्र कुमार, देवेश, श्याम गौड़, केके सिंह, रविंद्र सिंह, राजित कुशवाहा, एसपीएस यादव, नारायण राय, राजहंस कुशवाहा, बृजेश यादव, अपरवल यादव, तूफानी यादव, लल्लन यादव, राणा सिंह, सुबारत यादव, हरिदास, जितेंद्र यादव, एसके राय, अखिलेश राय, शैलेश यादव, अरुण, अशोक सिंह, सुभाष कुशवाहा, सुग्रीव, प्रवीण राय, आरके शुक्ला आदि उपस्थित थे।