खानपुर। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के शादीभादी में शुक्रवार की रात बियर दुकान के सेल्समैन से लुटेरे 30 हजार रुपये लूटकर भाग फरार हो गए। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। दुकान के संचालक फरीदहां निवासी कमलेश सिंह ने बताया कि रात 10 बजे सेल्समैन जगदीश दुकान के बिक्री का 30 हजार रुपये लेकर साइकिल से घर जा रहा था। गांव के सामने मुड़ने ही वाला था कि उसी समय बाइक सवार तीन युवकों ने उसे धक्का मार गिरा दिया और रुपयों से भरा बैग छीनकर चाकू लहराते हुए फरार हो गए। दुकान संचालक नेसैदपुर थाने में तहरीर दी है। पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी हुई है।