वीर अब्दुल हमीद सेतु पर लग रहा मेटल क्रैश बैरियर। संवाद
सुहवल। गाजीपुर से बिहार को जोड़ने वाले वीर अब्दुल हमीद सेतु पर मेटल क्रैश बैरियर लगाने का काम 30 फीसदी कार्य पूरा कर लिया गया है। 80 लाख रुपये से काम हो रहा है। मेटल क्रैश बैरियर लगने से अनियंत्रित होकर सड़क से किनारे की ओर जाने वाले वाहनों को रोकने और उनकी दिशा नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। सेतु पर दुर्घटनाओं की आशंका कम करने के लिए कई स्तरों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। इसमें 360 डिग्री कैमरे, हाईट गेज बैरियर और निर्धारित गति सीमा के साइन बोर्ड शामिल हैं। एनएचएआई के परियोजना निदेशक अजय सिंह ने बताया कि जल्द से जल्द काम पूरा हो जाएगा जिससे सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रहेगी।