मरदह। थाना क्षेत्र के रायपुर बाघपुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के बगल में सर्विस रोड पर पुलिस ने बुधवार की रात एक बोलेरो बरामद किया। वाहन से 30 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया। वहीं तस्कर चकमा देकर भागने में सफल रहा।
थानाध्यक्ष दुष्यंत सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक विवेक पाठक होली पर्व को शांति से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से भ्रमण कर रहे थे। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास संदिग्ध बोलोरो को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने वाहन की गति बढ़ा दी। वाहन के न रुकने पर पुलिस ने पीछा शुरू कर दिया।
संदिग्ध बोलेरो सवार तस्कर सर्विस रोड तरफ तेज गति से भागने लगी। पुलिस के दोनों तरफ से घेराबंदी करने पर तस्कर रायपुर बाघपुर गांव के पास पूर्वाचल एक्सप्रेसवे के बगल में सर्विस रोड के अंडर पास के पास बोलेरो खड़ा करके अंधेरे में भाग गए। तलाशी लेने पर वाहन में से 30 पेटी हिमाचल निर्मित शराब बरामद हुआ। बरामद शराब की कीमत एक लाख के लगभग आंकी जा रही है।