मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आपात कक्ष में घायल मंजू देवी का चल रहा इलाज। संवाद
बरेसर। थाना क्षेत्र के अलावलपुर के पास मंगलवार को बाइक सवार तीन मजदूर अज्ञात वाहन के धक्के से घायल हो गए। दो की हालत गंभीर होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद भेजा गया। हालात गंभीर होने पर दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बाद में मेडिकल कॉलेज अस्पताल की ओर से इन दोनों को वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। बंधई निवासी अमरजीत राजभर ने बताया कि सुबह गांव के टिंकू राजभर, रितेश राजभर, वीरेंद्र राजभर एक बाइक पर सवार होकर मजदूरी के लिए गए थे। काम नहीं मिलने पर तीनों लगभग 11 बजे घर लौट रहे थे। अलावलपुर पोखरे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद अज्ञात चालक वाहन समेत भाग गया। हादसे में बाइक के पीछे बैठा टिंकू राजभर और वीरेंद्र राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि बाइक चला रहे रितेश राजभर को मामूली चोटें आईं। वीरेंद्र राजभर और टिंकू राजभर को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद ले जाया गया। लेकिन, हालत गंभीर देखते हुए दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों की हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल से बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं थानाध्यक्ष सचिन सिंह ने बताया कि हादसे के संबंध में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आपात कक्ष में घायल मंजू देवी का चल रहा इलाज। संवाद
मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आपात कक्ष में घायल मंजू देवी का चल रहा इलाज। संवाद