फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद : सात तहसील के 2808 किसानों ने कराया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में गेहूं की खरीद में तेजी आने लगी है। इसकी बिक्री के लिए किसानों की तरफ से पंजीकरण कराया जा रहा है। शुक्रवार की सुबह तक जिले की सभी सात तहसीलों के 2808 किसानों ने पंजीकरण करा लिया था। इसमें सबसे ज्यादा जहां कासिमाबाद तहसील के हैं वहीं सैदपुर तहसील के सबसे कम किसान हैं। इसमें सत्यापित किसानों की संख्या 858 है।
विज्ञापन

शासन की ओर से अभी तक जिले को लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है। खरीद के लिए विभिन्न संस्थाओं के 70 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इसमें खाद्य विभाग के 17, पीसीएफ 19, पीसीयू 20, यूपीएसएस नौ, मंडी समिति चार तथा एफसीआई का एक केंद्र शामिल है। शुक्रवार तक पांच किसानों से 251 कुंतल गेहूं की खरीद मार्केटिंग के चार केंद्रों की तरफ से की गई थी। इसकी बिक्री के लिए शुक्रवार की सुबह तक सातों तहसील के 2808 किसानों ने पंजीकरण करा लिया था। इसमें जखनिया के 325, सैदपुर 202, गाजीपुर 298, मुहम्मदाबाद 331, जमानिया 477, कासिमाबाद 607 तथा सेवराई तहसील के 568 किसानों ने पंजीकरण कराया है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी रतन कुमार शुक्ला ने बताया कि गेहूं की बिक्री के लिए किसान जल्द से जल्द पंजीकरण कराएं।
ईट राइट मेले का आयोजन कल
गाजीपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से ईट राइट मेला का आयोजन 10 अप्रैल को राइफ्ल क्लब में किया जा रहा है। इस अवसर पर मिलेट्स (मोटे अनाज) से बने व्यंजनों के स्टाल लगाए जाएंगे। इसमें बाजरे की रोटी, ज्वार की खिचड़ी, कोदो की खीर जैसे पारंपरिक व्यंजन होंगे। मिलेट्स के लाभ बताने के साथ ही इन अनाजों के पोषक तत्वों की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त अजीत कुमार मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम में बच्चों की भाषण प्रतियोगिता, कृषि वैज्ञानिकों की गोष्ठी आदि का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें मिलेट्स (ज्वार, बाजरा, कोदो, सांवा, रागी आदि) को नियमित खाद्य के रूप में शामिल करने का संदेश विशेष रूप से समाहित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें