फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जिले में 265 कुएं, पुनर्जीवित होने का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
जलदूत एप के माध्यम से शहर से गांव तक 265 कुओं का सर्वे किया गया है। इसके लिए रोजगार सेवकों और ग्राम पंचायत अधिकारियों को लगाया गया था। अधिकारियों के मुताबिक, तीन माह पहले कुओं के सर्वे का काम हो गया है। लेकिन अभी आगे की प्रक्रिया नहीं बढ़ने से कुओं के पुनर्जीवन को लेकर इंतजार करना पड़ा रहा है।
विज्ञापन

मालूम हो कि प्राचीन समय से ही कुएं काफी महत्वपूर्ण रहे है। कुओं के पानी की जरूरत के साथ सामाजिक और धार्मिक क्रियाकलापों में भी उपयोग किया जाता है। लेकिन जैसे-जैसे समय बदलता गया वैसे-वैसे कुओं का अस्तित्व भी खत्म होता चला गया। कहीं कुओं पर कब्जा कर लिया गया तो कहीं उसका अस्तित्व ही लोगों ने खत्म कर दिया। अब नाम मात्र के ही कुएं बचे हैं।
ग्रामीण विकास मंत्रालय के ओर से निगरानी जल संरक्षण अभियान के तहत जलदूत एप के माध्यम से मनरेगा को जोड़ा गया था और जिले में कुओं का सर्वे कराया गया था। 265 कुओं का सर्वे हुआ था। इसके लिए पंचायत सचिवों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। शासन ने करीब तीन माह पूर्व पूरे जिले में कुओं की पड़ताल कर उनको पुनर्जीवित करने के लिए जलदूत एप से सर्वे कराया था।
विज्ञापन

इस मामले में एपीओ अजित पांडेय ने बताया कि शासन के निर्देश पर तीन माह पूर्व जलदूत एप के माध्यम से जिले में कुएं का सर्वे हुआ था। जिसमें कुल 265 कुएं मिले थे जिसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई थी। शासन आदेश आने के बाद कुओं को उपयोग में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें