फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पकड़े गए 24 बेटिकट यात्री, वसूला 6200 जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में हुए धमाके के बाद सिटी रेलवे स्टेशन पर चौकसी बरती जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। 24 यात्रियों को बेटिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया। इनसे 6200 रुपये जुर्माना वसूला गया। साथ ही प्लेटफाॅर्म पर अनाधिकृत रूप से घूमने वाले 6 लोगों का चालान किया गया। रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक प्रियांबु प्रिय ने बताया कि सिटी रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान लगातार चल रहा है। सिटी रेलवे स्टेशन की आय प्रतिदिन ढाई लाख रुपये थी। सघन चेकिंग अभियान चलने के कारण राजस्व बढ़कर पौने चार लाख रुपए हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें