प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गहमर पर आयोजित मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में बच्चें के स्वास्थ्य की ज
गाजीपुर। जिले के 62 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 2300 मरीजों ने उपचार कराया। इस दौरान नेत्र रोग, चर्म रोग, पेट दर्द, खांसी व वायरल बुखार के अधिकांश मरीज पहुंचे थे। गहमर: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में नेत्र रोग, चर्म रोग, पेट दर्द और खांसी सहित विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 30 मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें दवाएं भी दी गई। डॉ. अंकित सिंह ने बताया कि ज्यादातर मरीज पेट दर्द और सर्दी-जुकाम से पीड़ित आए थे। सीएमओ डॉ. एसके पांडेय ने बताया कि जन आरोग्य मेले में मरीजों को बेहतर उपचार मिल रहा है। यहीं नहीं दवाइयां भी उनके बीमारी के मुताबिक डॉक्टरों द्वारा उपलब्ध कराया है। संवाद