फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 23 स्कूली वाहन कार्रवाई की जद में, 2 सीज और 21 का चालान

विज्ञापन
दुल्लहपुर में वाहनों की चेकिंग करते एआरटीओ व पुलिस की संयुक्त टीम-संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में दौड़ रहे करीब 300 फिटनेस फेल स्कूली वाहनों के तहत शनिवार को एआरटीओ और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम एक्शन में आई। टीम ने गाइडलाइन के विरुद्ध संचालित हो रहे वाहनों 23 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की है।एआरटीओ धन वीर यादव ने बताया कि जांच में कुल 23 स्कूली वाहन पकड़े गए, जिनमें से 21 का चालान काटा गया। जबकि 2 वाहनों को सीज कर दिया गया। उन्होंने बताया कि छात्रों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। बताया कि संयुक्त अभियान में वाहन चालकों को निर्धारित नियमों का पालन करने और फिटनेस, परमिट, सीटिंग कैपेसिटी, अग्निशमन यंत्र व अन्य सुरक्षा मानकों को अनिवार्य रूप से पूरा करने की हिदायत दी गई। कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकें।बता दें कि 25 सितंबर को अमर उजाला ने ''''फिटनेस फेल 300 स्कूली वाहनों में खतरे का सफर कर रहे स्कूली बच्चे'''' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद जिला प्रशासन की तंद्रा भंग हुई थी और डीएम अविनाश कुमार ने एआरटीओ धनवीर यादव को तलब कर फिटनेस फेल स्कूली वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें