फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 23 छात्राओं को एचपीवी तो 50 महिलाओं और नवजातों को लगाए गए नियमित टीके

विज्ञापन
शहीद स्मारक इंटर कॉलेज नंदगंज में छात्राओं को एचपीवी का टीका लगती स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर/नंदगंज। बीमारियों से बचाव के लिए महिलाओं, किशोरियों व बच्चों का महिला अस्पताल में नियमित व एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण का आयोजन हुआ। वहीं, नंदगंज के शहीद स्मारक इंटर कॉलेज में एचपीवी टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ। दोनों टीकाकरण में 73 महिला, किशोरी व बच्चों को टीके लगाए गए। सीएमएस डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि गर्भवती व नवजात का नियमित टीकाकरण हुआ। इस दौरान कुल 50 गर्भवती महिलाओं और नवजातों को टीके लगे। नंदगंज में शहीद स्मारक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य उदय राज ने बताया कि शिविर में एएनएम नाजिन बेगम और आशा कार्यकर्ता किरण शर्मा ने 23 छात्राओं को टीके लगाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें