प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गहमर में आयोजित आरोग्य मेले में मरीज को दवा लिखते डॉ अंकित सिंह। संवा
- फोटो : अस्पताल में भर्ती बाथरूम में बेहोश हुई शिक्षिका । संवाद
गाजीपुर। जनपद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। पांच पीएचसी पर चिकित्सकों 222 लोगों की सेहत की जांच की। चिकित्सकीय परामर्श देते हुए उनको दवा का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में सबसे अधिक खांसी, बुखार, जुकाम व बदन दर्द के मरीज पहुंचे थे।भांवरकोल क्षेत्र के सुखडेहरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. नीरज कुमार की ओर से 27 मरीजों का उपचार किया गया। वीरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. चंदन वर्मा ने 33 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। गहमर : गांव स्थित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के दौरान वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, जोड़ों के दर्द और चर्मरोग के अधिक मामले सामने आए। चिकित्सक द्वारा कुल 50 मरीजों का उपचार किया गया। बीपी, सुगर आदि की जांच करके रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श देने के साथ दवा का वितरण किया गया। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित सिंह ने बताया कि जन आरोग्य मेले में मरीजों का इलाज किया गया। इसमें 35 पुरुष तथा 15 महिला मरीज रहीं। नंदगंज : बाजार स्थित स्थानीय नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 62 मरीजों की जांच करके दवा का वितरण किया गया। डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि सबसे अधिक सर्दी, जुकाम व वायरल बुखार के मरीज आए थे।