फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: होली पर मारपीट में 22 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
होली दिन शुक्रवार को अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हुईं मारपीट की घटनाओं में 22 लोग घायल हो गए। दुल्लहपुर : थानाक्षेत्र के धर्मागतपुर गांव में होली पर्व के दौरान दो पक्षों में मारपीट में 14 लोग घायल हो गए। इनमें से कुछ को गंभीर चोटें आईं। एक पक्ष के विनोद राजभर (40), गोलू राजभर (19), मनीष राजभर (23), संदीप राजभर (24), सिंगल राजभर (55) और कृष्णा राजभर (22) घायल हुए। वहीं, दूसरे पक्ष के गोविंद राजभर (20), शिवम राजभर (18), गोलू राजभर (18), खुशी राजभर (21), राम मूरत राजभर (75), विजय राजभर (17) और सुब्बा राजभर (40) घायल हो गए। थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। भीमापार : भीमापार बाजार में रंग लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें कई लोग घायल हो गए। शादियाबाद : होली के दिन कई जगह मारपीट और शराब पीकर गालीगलौज की घटनाएं हुईं। एक गांव में दो पक्षों में मारपीट में छह लोग घायल हाे गए। पीड़ित ने बताया कि गांव के ही कुछ मनबढ़ मां के साथ छेड़खानी कर रहे थे। विरोध करने पर मारने-पीटने लगे। थानाध्यक्ष श्यामजी यादव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें