फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद: नौ क्रय केंद्रों की बोहनी तक नहीं हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में गेहूं की खरीद शुरू हो गई है लेकिन करीब तीन सप्ताह बीत जाने के बाद भी अभी तक विभिन्न संस्थाओं के नौ क्रय केंद्रों की बोहनी तक नहीं हो सकी है। 20 अप्रैल तक निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 52 क्रय केंद्रों से 36 सौ मीट्रिक टन से अधिक की खरीद की गई है। खरीद की गति में तेजी नहीं आई तो लक्ष्य प्राप्त कर पाना आसान नहीं होगा।बीते वर्ष की तुलना में शासन की ओर से जिले को इस वर्ष गेहूं की खरीद का लक्ष्य अधिक सौंपा गया है। पिछले वर्ष 54 हजार 500 एमटी लक्ष्य निर्धारित कर विभिन्न संस्थाओं के 78 क्रय केंद्र खोले गए थे। उस समय 71235 एमटी की खरीद की गई थी। इस बार 71 हजार 500 एमटी का लक्ष्य निर्धारित कर विभिन्न संस्थाओं के 61 क्रय केंद्रों को जिम्मेदारी सौंपी गई। खरीद के लिए विपणन के 16, पीसीएफ के 24, यूपी एग्रो दो, पीसीयू पांच, कर्मचारी कल्याण निगम तीन, नेफेड आठ, समिति दो एवं एफसीआई का एक केंद्र शामिल है। इन संस्थाओं को खरीद का लक्ष्य आवंटित किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार विपणन को 32 हजार 500, पीसीएफ 23 हजार, एग्रो दो हजार, पीसीयू, कर्मचारी कल्याण निगम एवं एफसीआई को तीन-तीन हजार तथा नेफेड को पांच हजार एमटी खरीद की जिम्मेदारी दी गई है। 20 अप्रैल तक विभिन्न संस्थाओं के 61 में 52 क्रय केंद्रों की ओर से 3600.375 एमटी की खरीद 587 किसानों से की गई। यह कुल लक्ष्य का 6.28 प्रतिशत है। बीते वर्ष अब तक 3595.019 एमटी की खरीद हुई थी। हैरानी की बात तो यह है कि खरीद शुरू हुए कई दिन बीत गए लेकिन अभी तक नौ क्रय केंद्रों ने छटांक भर भी गेहूं नहीं खरीदा है। इसमें पीसीएफ के पांच, नेफेड दो एवं यूपी एग्रो एवं पीसीयू का एक-एक केंद्र शामिल है। खरीद की गति अगर इसी तरह बनी रही तो निर्धारित समय सीमा में लक्ष्य प्राप्त कर पाना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। इस संबंध में जिला खाद्य विपणन अधिकारी रतन कुमार शुक्ला ने खरीद में जल्द तेजी आने की उम्मीद व्यक्त की। बताया कि भंडारण के लिए सर्वे कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें