फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों पाली में 703 ने नहीं दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षा के अंतर्गत मंगलवार को पहली पाली में मुंशी-मौलवी तथा दूसरी पाली में आलिम, कामिल एवं फाजिल की परीक्षा हुई। पहली पाली में 640 एवं दूसरी पाली में 63 सहित कुल 703 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार मुंशी-मौलवी की परीक्षा में 1972 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 1332 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 640 ने परीक्षा नहीं दी। दूसरी पाली में आलिम, कामिल एवं फाजिल की परीक्षा में 1399 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 63 अनुपस्थित रहे तथा 1236 ने परीक्षा दी। आलिम में 700 में 109 अनुपस्थित तथा 591 उपस्थित एवं कामिल में 445 में 43 अनुपस्थित तथा 402 परीक्षा में बैठे। इसके अलावा फाजिल की परीक्षा में पंजीकृत 254 में 11 अनुपस्थित एवं 243 उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें