फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाहड़ताल की कामयाबी के लिए कसा कमर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) के को-आर्डिनेशन कमेटी की बैठक अष्टभुजी कालोनी स्थित कार्यालय पर मंगलवार को हुई। इसमें आठ और नौ जनवरी को प्रस्तावित महाहड़ताल को कामयाब बनाने की अपील की गई। सीटू की राज्य कमेटी के सदस्य आरएम राय ने बताया कि कर्मचारियों के राष्ट्रीय कनवेंशन में हुए निर्णय के अनुसार 12 सूत्री मांगों के समर्थन में दो दिवसीय अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया गया है। जिला संयोजक मुहम्मद अफजल ने बताया कि हमारी 12 सूत्री मांगों में पुरानी पेंशन लागू करने, न्यूनतम वेतन 18 हजार करने, श्रम कानूनों में श्रमिक विरोधी संशोधन वापस लेने आदि शामिल है। बताया कि हड़ताल को कामयाब बनाने के संबंध में 28 दिसंबर को अष्टभुजी स्थित कार्यालय में दिन में दो बजे से संयुक्त ट्रेड यूनियन कनवेंशन आयोजित किया गया है। इस अवसर पर कोआर्डिनेशन कमेटी के पीके सिंह, चंदन राय, आशीष राय, सौरभ पांडेय, हरिशंकर गुप्ता, संजय विश्वकर्मा, एमपी राय, रविकांत तिवारी, आरपीएस यादव, निकेत तिवारी, निखिल वर्मा, सुनील राय, रितेशदत्त पांडेय, मनोहर यादव तथा ज्योति भूषण आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता पीके सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें