फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की आय बढ़ाने को तत्पर है शासन प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती पर बड़ीबाग स्थित उप शोध केंद्र में किसान सम्मान दिवस-किसान मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी के. बालाजी ने किसानों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और अपनी आमदनी बढ़ाने की अपील की। साथ ही कृषि उद्यान, दुग्ध, पशुपालन एवं फसल बीमा कंपनी की ओर से लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। इस मौके पर 30 किसान सम्मानित किए गए। किसान मेले में जिलाधिकारी ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार पाने वाले किसानों को शाल एवं प्रशस्ति प्रत्र देकर सम्मानित किया। वहीं, कृषि विभाग की ओर से छह, उद्यान विभाग, दुग्ध विभाग और पशुपालन विभाग की ओर से आठ-आठ किसानों को पुरस्कृत किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। कहा कि हर किसान दिवस में अवश्य भाग लें, ताकि उनकी समस्याओं का निराकरण हो सके। सीडीओ हरिकेश चौरसिया ने किसानों से गेहूं, धान के अलावा औषधीय एवं सब्जी की खेती करने पर जोर दिया। उप कृषि निदेशक यूपी सिंह ने फसल चक्र अपनाने और खेतों की मिट्टी का परीक्षण कराकर पोषक तत्वों की कमी को दूर कराने की सलाह दी। कहा कि इससे उत्पादन बढ़ेगा तथा अधिक आय होगी। जिला गन्ना अधिकारी ने कहा कि गन्ना की उन्नतशील प्रजाति की बुआई करें। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने किसानों को ठंड के मौसम में पशुओं के बेहतर रख-रखाव की जानकारी दी। इसी प्रकार जिला कृषि अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, उद्यान अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता तथा कृषि वैज्ञानिकों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। संचालन कृषि विभाग के तकनीकी सहायक मृत्युंजय कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें