नंदगंज। थाना पुलिस ने शनिवार की सुबह रेलवे स्टेशन के पास से एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। बीते 20 जनवरी की देर शाम शादियाबाद मोड़ पर ठेले पर लगी दुकान पर मछली खाते समय करीब 12 युवकों ने लाठी-डंडे से मारकर बरहपुर गांव निवासी रोहित सिंह की हत्या कर दी थी। इस प्रकरण में मृतक के पिता प्रेमचंद्र सिंह ने चार नामजद और दस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। चार नामजद के साथ ही चार अज्ञात लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। शनिवार की सुबह करीब करीब आठ बजे मुखबिर की सूचना पुलिस ने एक रेलवे स्टेशन से एक और अज्ञात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि आरोपी इशोपुर निवासी किशन यादव ट्रेन से कही भागने की फिराक में था। उसका चालान कर जेल भेज दिया गया।