फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारने के मामले में नामजद आरोपी कोर्ट में हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
भांवरकोल(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव के पास करीब दो सप्ताह दिन पूर्व बाइक सवार युवकों ने अनुराग राय को गोली मार कर घायल करने के मामले में सोमवार को नामजद एक आरोपी राजीव राय कोर्ट में हाजिर हो गया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। शेरपुर गांव निवासी अनुराग राय पांच अक्टूबर को गांव के बाहर पुलिया पर बैठा था। इसी बीच बाइक सवार दो युवक आये और ताबड़तोड़ गोली मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। गोली लगने से घायल अनुराग को वाराणसी में भरती कराया गया है। इस मामले में घायल के पिता सुभाष राय ने दो नामजद सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है। इस घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश करने लगी। पुलिस के भय से आज एक नामजद आरोपी राजीव राय कोर्ट में हाजिर हो गया। जानकारी होते ही पुलिस वहा पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। शेष फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें