फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना आरएफआईडी टैग के पकड़े गए वाहन होंगे सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के फुल्लनपुर स्थित वाणिज्य कर कार्यालय पर बुधवार को ट्रक आपरेटर एवं ट्रांसपोर्टरों की बैठक की गई। इसमें अस्स्टिेंट कमिश्नर सचल दल डीपी सिंह ने कहा कि एक सितंबर से जिले भर में जांच अभियान चलाया जाएगा। जिस कामर्शियल वाहनों में आरएफआईडी डिवाइस लगा नहीं पाया जाएगा। उस वाहन को सीज कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कर चोरी रोकने को लेकर सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इसके लिए प्रदेश की सीमाओं पर रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडिफिकेशन डिवाइस (आरएफआईडी) लगाया गया है। इसके लिए बार्डर पर टावर लगाए गए हैं जो वाहन के लोकेशन की जानकारी देंगे। एक नवंबर से यह पूरे देश में काम करने लगेगा। इसके लिए जिले भर के सभी माल ढुलाई और कामर्शियल वाहनों में एक डिवाइस लगाया जाना आवश्यक है। इससे वाहन का लोकेशन मिलेगा जिसके आधार पर सही कर का निर्धारण किया जा सकता है। यह बिहार की सीमा से सटे नगर बारा में प्रति टैग सौ रुपये के हिसाब से दिया जा रहा है। इसके लिए यूपी डेस्कों को सरकार की ओर से नामित किया गया है। सभी वाहन मालिकों के लिए अभी बहुत समय है। इस कार्य को महत्व देते हुए वाहनों में टैग लगवा लें। इसी क्रम में ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के महामंत्री रमेश कुमार यादव ने कहा कि जिले में करीब पांच हजार कामर्शियल वाहन हैं। सरकार की मंशा के अनुरूप सभी मालिक और चालक अपने वाहन में यह टैग अवश्य लगवा लें। बताया कि यह टांग सभी व्यवसायिक वाहनों के लिए अति आवश्यक है। इसे लगवा लेने के बाद अनावश्यक कार्रवाईयों से बचा जा सकता है। इस मौके पर राजेश सिंह, विपुल सिंह, सूरज यादव, मनोज दूबे, सुनील सिंह, संजीव सिंह, रवीन्द्र यादव, रामनगीना यादव समेत बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्टर और ट्रक मालिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें