फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम के साथ मनाया संत गणिनाथ का जन्मोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई(गाजीपुर)। संत शिरोमणि गणिनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों की बैठक शनिवार की देर शाम कामाख्या धाम स्थित बागोरा पोखरा के पास गणिनाथ मंदिर परिसर में हुई। इस दौरान संत शिरोमणि गणिनाथ का जन्मोत्सव धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संस्था के जिलाध्यक्ष रामाशंकर फ़ौजी ने कहा कि मद्धेशिया समाज को संत शिरोमणि गणिनाथ जी के मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए एकजुट होकर आगे आना चाहिए। समाज में एकता बनाए रखना चाहिए। नशाखोरी और फिजूल के कार्यों से दूर रहना चाहिए जिससे समाज का उत्थान हो सके। इस मौके पर सभी लोगों ने एकजुट होकर शासन से संत गणिनाथ को राष्ट्रीय संत घोषित करने के साथ ही राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग की। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता, प्रेमचंद गुप्ता, नरेंद्र प्रसाद गुप्ता, मोतीचंद गुप्ता, रमेश गुप्ता, मंगरु गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें