दिलदारनगर(बलिया)। सेंट जेवियर्स हाईस्कूल में सोमवार को मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने अपने हाथों में मेहंदी से आकर्षक कलाकृति बनाकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को तीन वर्गों में विभाजित किया गया था। इसमें प्राथमिक वर्ग में 5बी की यास्मीन पहले, 5ए की मुकद्दस दूसरे, 5बी की निशा तीसरे तथा कनिष्ठ वर्ग में सरनप्रीत प्रथम रहीं। द्वितीय वर्ग में मंतशा पहले, अंकिता दूसरे, प्रिया तीसरे तथा वरिष्ठ वर्ग में काजल प्रथम, सुरभि द्वितीय तथा मुस्कान एवं श्रेया संयुक्त रूप से तृतीय रही। कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में शिल्पी सिंह एवं रीता सिंह उपस्थित रहीं। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक अरुणेश कुमार, प्रधानाध्यापक वीणा सिंह, राहुल श्रीवास्तव, केके पांडेय, लेलीट शिया, डोरजी तमंग, जीडी सिंह, विजय प्रकाश वर्मा आदि उपस्थित थे।