फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों से वांछित विद्यालयों का विकल्प भरवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में अंतर जनपदीय स्थानांतरण के बाद प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के 128 शिक्षकों की काउंसिलिंग बुधवार को विकास भवन परिसर में हुई। काउंसिलिंग में 128 शिक्षकों को बुलाया गया था। जिसमें सभी 23 पुरुष शिक्षक उपस्थित हुए जबकि 105 महिला शिक्षकों में से 103 ही उपस्थित रहीं। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी श्रवण कुमार के निर्देशन में खंड शिक्षाधिकारी सादात राजेश सिंह, भांवरकोल के जयराम पाल एवं कासिमाबाद के अशोक कुमार की देख रेख में काउंसिलिंग का कार्य संपन्न किया गया। इस बीच उनके शैक्षिक प्रमाण पत्र जमा कराए गए। शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच के बाद अगले कुछ दिनों में उन्हें वांछित विद्यालय आवंटित किए जाएंगे। काउंसिलिंग के दौरान ही शिक्षकों से वांछित विद्यालयों का विकल्प भी भरवाया गया। उल्लेखनीय है कि अन्य जिलों से आने वाले शिक्षकों की संख्या सिर्फ 128 है, लेकिन इस जिले से अन्य जिलों में जाने वाले शिक्षकों की संख्या 300 से अधिक है। यह जिला पहले से ही शिक्षकों की कमी का दंश झेल रहा है। काउंसिलिंग के समय परवेज जमाल, नीरज सिंह, हरिशंकर जायसवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें