सरकारी खाद्यान्न की बिक्री और अधिक मूल्य पर मिट्टी का तेल मिलने को लेकर मतसा के ग्रामीणों ने एक सप्ताह पूर्व एसडीएम से लिखित शिकायत की थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने जांच के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। सोमवार को लखनऊ से आई टीम ने सरकारी खाद्यान्न लादकर अवैध रुप से बिक्री के लिए जा रही 26 बोरी पकड़ ली। साथ ही मिट्टी का तेल देने के संबंध में भी ग्रामीणों से बात करने के साथ उनका हस्ताक्षर भी कराया। बाहर की टीम आने की जानकारी होते ही कोटेदारों में हड़कंप मचा हुआ है।