फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाउन रेलवे ट्रैक की पटरी चटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया (गाजीपुर)। दानापुर-मुगलसराय रेलखंड स्थित स्थानीय रेलवे स्टेशन के डाउन रेलवे ट्रैक की पटरी चटक गई। सोमवार को करीब 6 बजे ट्रैक का निरीक्षण कर रहे गैंगमैन प्रभु की नजर जब चटकी हुई पटरी पर पड़ी तो उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल इसकी सूचना पैनल रुम में तैनात कर्मचारियों और अधिकारियों को दी। जानकारी होते ही तकनीकी कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और चटकी हुई रेल पटरी को दुरुस्त किया। संयोग रहा कि डाउन रेलवे ट्रैक पर कोई भी ट्रेन आवागमन का समय नहीं था। इससे ट्रेनों के परिचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें