गाजीपुर। कांग्रेस पार्टी की चुनाव प्रचार समिति की बैठक बुधवार को स्टेशन रोड स्थित कार्यालय पर हुई। इसमें समिति के वाराणसी मंडल के अध्यक्ष पंकज दुबे ने पार्टी के घोषणापत्र की चर्चा करते हुए कहा कि विधानसभावार प्रचार प्रभारियों की नियुक्ति कर सभी विधानसभाओं में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से पार्टी को कामयाब बनाने की अपील की। इस अवसर पर अहमद जमाल जैदी, रविकांत राय, राजीव सिंह, शेर खान, सुनील साहू, राघवेंद्र राम, ऊषा चतुर्वेदी, जनक कुशवाहा, अमरनाथ यादव, जनार्दन प्रसाद राय, सुनील राम, अखिलेश राय, अनुराग पांडेय, राजेश उपाध्याय, झुन्ना शर्मा, शशांक उपाध्याय, ओमप्रकाश रावत, आलोक श्रीवास्तव, शौकत अली आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष लालसाहब यादव ने की।