फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: गाजीपुर सीट जीतना भाजपा के लिए चुनौती-AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। लोकसभा चुनाव में इस बार यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या अपने गढ़ गाजीपुर में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का जादू पिछले लोकसभा चुनाव की तरह कायम रहेगा या नहीं। सपा-बसपा गठबंधन होने से समीकरण बदल सकते हैं। ऐसे में गाजीपुर लोकसभा सीट पर भाजपा को जीत दिलाना सिन्हा के लिए बड़ी चुनौती मानी जा रही है। हालांकि अभी तक किसी प्रमुख दल ने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है लेकिन भाजपा के वर्तमान सांसद मनोज सिन्हा और बसपा से पूर्व सांसद अफजाल अंसारी के चुनाव मैदान में आने की चर्चा चल रही है। पिछले लोकसभा चुनाव पर नजर डालें तो गाजीपुर सीट पर बीजेपी उम्मीदवार मनोज सिन्हा को मोदी लहर के बावजूद काफी कम अंतर से जीत मिली थी। इस बार अगर वह मैदान में आते हैं, तो उनके सामने जीत का प्रदर्शन दोहराने की कड़ी चुनौती होगी। उधर, सपा-बसपा गठबंधन के बाद गाजीपुर की लोकसभा सीट पर बसपा की झोली में डाल दी गई है। अब उम्मीदवार के नाम की घोषणा बाकी है। गठबंधन के बाद जातिगत समीकरण के आधार पर बसपा के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद लगाई जा रही है। दोनों दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक में इस सीट को जीतने का मिशन तय किया गया है। अब तक के चुनावी आंकड़ों पर नजर डालें तो लोकसभा सीट से पांच बार कांग्रेस तथा भाजपा, भाकपा और सपा को तीन-तीन बार प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। गाजीपुर लोकसभा सीट के अंतर्गत पांच विधानसभा क्षेत्र हैं- गाजीपुर, जमानिया, जखनियां, सैदपुर तथा जंगीपुर। इस समय इनमें दो सीटों पर बीजेपी, एक पर सुभासपा और दो पर सपा का कब्जा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें