फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक मदद के लिए धन एकत्र किया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पुलवामा में घायल जवानों के इलाज तथा शहीदों के परिजनों को आर्थिक मदद के लिए युवाओं ने शुक्रवार को कैंप लगाकर धन एकत्र किया। महिला महाविद्यालय के पास टेबल पर रखे दान पेटिका में छात्राओं तथा अन्य लोगों ने सहायता राशि दी। इसके पूर्व इन युवाओं ने पीजी कालेज, सहजानंद पीजी कालेज, हंसराजपुर बाजार आदि स्थानों पर भी दान पेटिका में धन एकत्र किया। शिविर का नेतृत्व कर रहे अभिनव सिंह ने बताया कि अब तक करीब 21 हजार रुपए एकत्र कर लिया गया है। इस पैसे को शहीदों के परिजनों तक भेजवाने के लिए जल्द ही जिलाधिकारी को सौंप दिया जाएगा। इस मौके पर प्रवीण पांडेय, अभय सिंह, विश्वजीत सिंह, सत्यजीत गुप्ता, शिवजी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें