जमानिया। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एमए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने एमए अंतिम वर्ष हिंदी के छात्र-छात्राओं को भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. देवेंद्रनाथ सिंह एवं डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने कहा कि प्रतियोगिता के इस युग में कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। इसलिए पूरे मनोयोग से लगकर कड़ी मेहनत कर अपनी मंजिल पाने के लिए जुटने का समय आ गया है। कार्यक्रम में अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. शरद कुमार, संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रो. विमला देवी, अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार सिंह, डॉ. अबुल लैस अंसारी, डॉ. अंगद प्रसाद तिवारी ने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुकेश कुमार, तेजनारायण सिंह, ज्योति सिंह, सुधा, हमीदा खातून आदि की भूमिका सराहनीय रही। अध्यक्षता हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. सुरेंद्र तिवारी एवं संचालन पावनी सिंह ने किया।