फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी के मरीजों के संबंध में चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी-एचआईवी समन्वयक कमेटी की बैठक शुक्रवार को हुई। इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि टीबी क्लीनिक में कुल 632 मरीज रजिस्टर्ड हुए जिसमें से इलाज के लिए 600 को जिला अस्पताल रेफर किया गया। इन सभी मरीजों की एचआईवी जांच भी की गई। बताया कि मौजूदा समय में टीबी और एचआईवी के 16 मरीजों का इलाज और एमडीआर के दो मरीजों का इलाज टीबी अस्पताल में चल रहा है। कहा कि टीबी के मरीज समय से और पूरा कोर्स लें जिससे टीबी को दूर किया जा सके। बैठक में प्रभारी जिलाधिकारी राजेश सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. जीसी मौर्य, जिला कार्यक्रम समन्वयक मिथिलेश सिंह, जिला कार्यक्रम टीबी समन्वयक धीरेन्द्र प्रताप और सभी ब्लॉक के एमओआईसी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें