फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदारा। कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा गांव में शुक्रवार की रात चोर प्राचीन दुर्गा मंदिर का ताला तोड़कर अंदर लगा लाउडस्पीकर, दान पेटिका चुरा ले गए। इस मामले में मंदिर के पुजारी ने पुलिस को तहरीर दी है। इंदारा गांव में प्राचीन दुर्गा मंदिर है। शुक्रवार की रात में लोग पूजा करके मंदिर का दरवाजा बंद कर चले गए। इधर रात में चोर मंदिर का ताला तोड़कर लाउडस्पीकर, दान पेटिका सहित अन्य सामान भी उठा ले गए। सुबह जब पुजारी मंदिर पर पूजा करने पहुंचे तो देखा कि मंदिर का ताला टूटा हुआ है। मंदिर के भीतर लगा लाउडस्पीकर, पीतल का घंटा, धूपदानी, दान पेटिका आदि सामान गायब थे। चोरी की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना 100 डायल पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। दुर्गा मंदिर पर चोरी की तीसरी घटना है। जिससे गांववासियों में आक्रोश है। पुजारी के अनुसार चोर मंदिर से लगभग 25 हजार के सामान चुरा ले गए हैं। इस संबंध में पुजारी कुश प्रभाव ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें