फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में मणिशंकर के बयान का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। हिंदू युवा वाहिनी भारत गांधीपुरी की बैठक सकलेनाबाद स्थित कैंप कार्यालय पर शुक्रवार को हुई। इसमें राम मंदिर सुनवाई की तारीख आगे बढ़ाने एवं मणिशंकर अय्यर की ओर से श्रीराम जन्मस्थली के बारे में दिए गए बयान का विरोध किया गया। बैठक में प्रदेश आईटी सेल के वरुण प्रकाश गुप्ता ने सुनवाई की तारीख आगे बढ़ने पर रोष जताया। जिलाध्यक्ष आकाश सिंह ने कहा कि मणिशंकर ने मर्यादा पुरुषोत्तम की जन्म स्थली के बारे में जो बयान दिया है वह काफी निंदनीय है। जिला संयोजक विवेक आर्य तथा नगर अध्यक्ष रामनिवास ने भी बयान की निंदा की। इस मौके पर जिला प्रभारी दिलीप आर्य, राम किशोरी, विशाल गुप्ता, रामजी कुशवाहा, अंकित तिवारी, सुधांशु तिवारी, कबीर सिंह, शुभम खरवार, अंकित राय, रामजी सिंह, अभय, विजय कुशवाहा, प्रवीण सिंह, शुभम कुशवाहा, अंकुर, शुभम तिवारी, सर्वेश कुशवाहा, प्रमोद सिंह कुशवाहा, दीपक वर्मा, प्रत्युष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें