फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क मार्गो का शिलान्यास करेंगे उप मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री, लोक निर्माण मंत्री तथा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य 25 नवंबर को गाजीपुर में विभिन्न सड़क मार्गों का शिलान्यास स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मैदान में आयोजित समारोह में करेंगे। पार्टी के जिला कार्यालय पर मंगलवार को कार्यक्रम की योजना रचना के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम विगत माह में ही संपन्न होना था लेकिन अपरिहार्य कारणवश इस कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा था। केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित कमल संदेश बाइक रैली की सफलता पर पार्टी पदाधिकारियों, नेताओं, कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील सिंह, अमरेश गुप्ता, अनिल यादव, पवनंजय पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, दिनेश सिंह, अच्छेलाल गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें