फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनावरण कार्यक्रम को सफल बनाने पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भारतीय ब्राह्मण समिति की बैठक कैंप कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विजयशंकर तिवारी की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने बताया कि सैदपुर के ककरहीं गांव में 27 नवंबर को भगवान परशुराम की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिशंकर तिवारी होंगे। कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी को आगे आना चाहिए। अन्य वक्ताओँ ने कहा कि यह प्रतिमा पंडित राजकुमार पांडेय के सौजन्य एवं मौनी बाबा ट्रस्ट चोचकपुर के अध्यक्ष पंडित संतोष पांडेय के सहयोग से सम्पन्न होगा। यह ब्राह्मण समाज के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण अवसर है और इसमें अधिक से अधिक संख्या में भाग लेना है। इसी क्रम में संगठन को मजबूती देने के क्रम में कई ब्लाकों के अध्यक्ष बनाए गए। इसमें मुहम्मदाबाद- संजय चौबे, भांवरकोल रविकांत उपाध्याय, मनिहारी- राहुल पांडेय, सादात- सतीश तिवारी, मरदह- हृदयनारायण पांडेय, बांराचवर- ओमप्रकाश चौबे आदि शामिल रहे। सभी से संगठन के लिए निष्ठा पूर्वक काम करने पर जोर दिया गया। इस मौके पर पद्माकर पांडेय, दयाशंकर पांडेय, सतेन्द्रनाथ शुक्ला, अमन तिवारी, तारकेश्वर चौबे, कृपाशंकर पांडेय, अतुल तिवारी, रामगोविंद पांडेय आदि मौजूद रहे। संचालन महामंत्री रंगनाथ दूबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें