फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कला वर्ग से नूर सबा अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के शिक्षा शास्त्र परिषद की स्नातक एवं परास्नातक छात्राओं की ओर से शिक्षण सहायक सामग्री विषय पर मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन रविवार को किया गया। छात्राओं ने भारतीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण, जल के विभिन्न स्रोत, ग्लोबल वार्मिंग, स्वाइप मशीन, प्रकाश संश्लेषण, हृदय की आंतरिक संरचना, ज्वालामुखी का 3ष्ठ मॉडल, स्टोरी टेलिंग से संबंधित फ़्लैश कार्ड और हैंगआउट आदि सहायक शिक्षण सामग्रियों का प्रदर्शन किया। शिक्षण सामग्री मॉडल प्रदर्शनी में कला वर्ग से नूर सबा पहले, शिखा सिंह दूसरे, सुमैया तीसरे स्थान पर रही। प्रदर्शनी का निरीक्षण प्राचार्य डॉ. सविता भारद्वाज, डॉ. अकबर आजम, डॉ. शशिकला, डॉ. शिव कुमार एवं डॉ. संतन कुमार आदि ने किया। कार्यक्रम के संयोजन में शिक्षा शास्त्र विभाग की छात्राओं पूजा यादव, पूजा गुप्ता, अंजना गुप्ता, प्रिया कुमारी, मीनू कुशवाहा ने सहयोग किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं सभी छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें