फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरस्कार देकर किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज(गाजीपुर)। कर्पूरी विकास संस्थान की ओर से पीजी कालेज गाजीपुर के मैदान पर पिछले दिनों आयोजित तीन दिवसीय गांधीपुरम् चैम्पियनशिप में सनफ्लावर कांवेन्ट स्कूल के बच्चों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा और अनुशासन का श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। बास्केटबॉल प्रतियोगिता में विद्यालय की बालिकाओं की टीम ने गाजीपुर की विभिन्न टीमों को परास्त करते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इसी स्कूल की बालकों की टीम ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष यादव ने संस्थान द्वारा प्रेषित पुरस्कार और प्रमाण पत्र विजेता टीम के सभी प्रतिभागियों को प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें