फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मनाशा नदी पर पुल बनवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता बृजनंदन सिंह ने एमएलसी विशाल सिंह चंचल के माध्यम से उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को पत्रक सौंप कर गंधुतालुका क्षेत्र के धुस्का गांव के सामने कर्मनाशा नदी पर पुल बनवाने की मांग की। उन्होंने बताया कि गंधुतालुका क्षेत्र के धुस्का गांव सहित आसपास के गांवों के लोगों को सीमावर्ती बिहार क्षेत्र में आने-जाने में कर्मनाशा नदी पर पुल न होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उप मुख्यमंत्री ने इस पर लोक निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव को जरूरी कारवाई करने का निर्देश दिया। धुस्का में पुल बन जाएगा तो यह बिहार प्रांत के तरोइयां गांव से सीधे जुड़ जाएगा। इससे बिहार एवं प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र में आवागमन आसान हो जाएगा। भाजपा नेता बृजनंदन सिंह ने बताया कि धुस्का गांव के 5 किमी के दायरे में कर्मनाशा नदी पर पुल न होने से आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी। उप मुख्यमंत्री ने पुल निर्माण कराने का भरोसा दिया है। पुल बन जाने के बाद आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें