फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के एक उम्मीदवार का पर्चा निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के नामांकन पत्रों की जांच का काम पूरा कर लिया गया है। जांच में अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी का नामांकन निरस्त किया गया। नामांकन पत्रों की जांच के बाद अब 35 उम्मीदवार रह गए हैं। इसमें से दो पदों पर प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय है। पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. बद्रीनाथ सिंह ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच में प्रतीक यादव का पर्चा निरस्त हुआ है। इस तरह से अब अध्यक्ष पद पर अजय कुमार यादव, असद अहमद, आकाश यादव, इंद्रजीत चौधरी, राहुल कुशवाहा, सुरजीत कुमार यादव तथा चंद्रिका कनौजिया मैदान में हैं। बताया कि उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक कुमार मौर्य, अरुण कुशवाहा, बृजेश बिंद, प्यारेलाल यादव, रामविलास यादव, शशांक तिवारी, शुभम प्रकाश गुप्ता तथा महामंत्री पद पर अभिषेक सिंह, आशुतोष कुमार यादव, मनोज सिंह यादव और राकेश चौधरी के बीच मुकाबला होगा। पुस्तकालय मंत्री पद पर घनश्याम कुमार, प्रमोद सिंह कुशवाहा, राकेश सिंह यादव, रंजीत कुमार, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर रोहित त्रिपाठी, संदीप सिंह, कृषि संकाय प्रतिनिधि पद पर प्रशांत कुमार सिंह, राजीव मौर्य, शैलजाकांत राय और उमेश यादव चुनाव मैदान में हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि शारीरिक शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पद पर दिलीप कुशवाहा, मुकेश यादव, राहुल सिंह यादव, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर अमित गुप्ता एवं बृजेश कुमार राय तथा नामांकन पत्रों की जांच के बाद कला संकाय प्रतिनिधि पद पर विशाल केशरी एवं शिक्षा शंकाय प्रतिनिधि पद पर अखिलेश कुमार यादव चुनाव मैदान में हैं। कला संकाय और शिक्षा शंकाय प्रतिनिधि पद पर निर्विरोध निर्वाचन होना तय है। मतदान 13 अक्तूबर को कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें