फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सदस्यीय टीम करेगी अनियमितता की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मरदह ब्लाक के नोनरा गांव में फर्जी तौर से मनरेगा योजना के तहत समतलीकरण करने और विकास कार्यों के नाम पर धन की अनियमिता का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम संजय कुमार खत्री ने अनियमितता की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित कर एक माह के अंदर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। नोनरा गांव निवासी संदीप प्रताप सिंह ने बीते 26 जुलाई को जनता दर्शन में डीएम को शिकायती पत्र दिया था। शिकायती पत्र के माध्यम से उन्होंने ग्राम प्रधान, सचिव एवं रोजगार सेवक के द्वारा फर्जी और शासकीय धन के दुरुपयोग किए जाने के साथ विकास कार्यो में हुई अनियमितता की जांच करने की मांग की थी। शिकायती पत्र पर गंभीरता दिखाते हुए डीएम ने बीते 24 अगस्त को विकास खंड के नोडल- जिला समाज कल्याण अधिकारी और प्रांतीय खंड प्रथम के सहायक अभियंता प्रेमशंकर को जांच अधिकारी नामित किया गया। साथ ही निर्देश दिया कि धन खर्च का विवरण सहित कई मुद्दों पर जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें